भक्तो को कभी निराश नहीं करते हैं भगवान, रुद्र देवजी त्रिपाठी  जी महाराज साहब,

नीमच टुडे न्यूज़ | 2 2 जुलाई  धैर्य और इच्छा शक्ति का प्रबल होना मनुष्य के जीवन में बहुत आवश्यक है ।भगवान की पूजा सभी करते हैं। सबकी अपनी-अपनी अपेक्षाएं होती है और भगवान सभी की सुनते हैं क्योंकि उनके यहां देर है मगर अंधेर नहीं, शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है ।भगवान अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते हैं लेकिन इसके लिए मनुष्य को जीवन में धैर्य रखना बहुत जरूरी है।यह बात गुरु देव श्री रुद देव जी त्रिपाठी जावद वाले ने कही।  वे श्री हरि सत्संग मंडल एवं भक्तगण के तत्वावधान में  गोमा बाई रोड स्थित लायन्स डेन सभागार में आयोजित 27दिवसीय शिव महापुराण एवं पर्वतीय शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम की धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि ऐसे कई ऐसे कई उदाहरण है जब भगवान ने अपने भक्तों को इतना दिया है जिसे वे सम्भाल भी नहीं सके हैं। हमारे पूर्वज सालों कठोर तपस्या किया करते थे तब  ईश्वर प्रसन्न होकर उन्हें वर प्रदान करते है। आज भी ईश्वर अपने भक्तों की परीक्षा जरूर लेते हैं लेकिन उन्हें कभी निराश नहीं करते।इसलिए हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखें।और उनकी शरण में रहो, ऐसी कोई आपत्ति विपदा नहीं जो उनसे बड़ी हो लेकिन वह सुनते हैं उसी की है जो सच्चे भाव से  उनसे कामना करता है। जिनकी परमात्मा के प्रति सच्ची भक्ति होती है भगवान हमसे दूर नहीं रहता है उनकी जल्दी कामना पूरी करता है।  विधा का धन व अनमोल चोरी नहीं होता है।जो माता-पिता अपनी संतान को पढ़ाते नहीं वे उनके शत्रु कहलाते हैं। अल्पाहारी गृह त्यागी, कोवा की भांति एकाग्र रहने वाला, कुत्ते की जैसे नींद लेने वाला सजग 5गुणों वाला प्राणी ही शिक्षा के क्षेत्र में सफल होता है।बुरे व्यक्ति समूह में रहते हैं। विद्वान और अच्छा व्यक्ति अकेला रहता है। चाहे  वह कड़वी हो लेकिन सत्य वाणी ही बोलना चाहिए। सज्जन व्यक्ति हमेशा एकांत में ही रह पाते हैं। समूह में नहीं रह पाते हैं। गौ माता की रक्षा के लिए सभी को संगठित रहना चाहिए। सभी सुखी रहे यही प्रार्थना है।कथा में  ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संपत मुंदडा मुंबई , जगदीश पलोड ,राजेंद्र त्रिवेदी, दिलीप दुबे, गोपाल  व्यास, योगेश ओझा ,अरविंद व्यास, विजय जोशी ,नरेंद्र सोनार, आर एन कदवा राधा गहलोत, राधा पोरवाल ,मालती सोनार, चंदा बैरागी, मधु शर्मा, मीना धनोतिया ,राधा देवी त्रिवेदी, हेमलता जोशी, ललिता पांडे ,सुनीता खंडेलवाल , वृन्दा श्रीवास्तव,मालती व्यास, सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे आरती के बाद  प्रसाद का वितरण किया गया।

Top