नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, वीर सैनिकों का हुआ सम्मान..... | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | आज जिले में आज़ादी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय, एसपी ऑफिस, नगरपालिका, भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्व के साथ तिरंगा फहराया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य कार्यक्रम क्रमांक 2 मैदान में आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सेवानिवृत्त वीर सैनिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया।

स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस गरिमामय अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Top