रतनगढ़ में 108 एंबुलेंस व्यवस्था बदहाल, मरीजों की जान जोखिम में | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां निःशुल्क 108 एंबुलेंस पिछले करीब 13 से 15 दिनों से खराब हालत में लावारिस खड़ी है, जिससे आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जर्जर और खटारा हो चुकी एंबुलेंस मरीजों के उपयोग के लायक नहीं बची है। मजबूरी में गंभीर मरीजों को सिंगोली से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है, जिसमें डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है। इस देरी के दौरान मरीज दर्द से तड़पते हुए जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहते हैं। रतनगढ़ पीएचसी पर आसपास के 80–90 गांवों के आदिवासी और गरीब परिवार निर्भर हैं, लेकिन एंबुलेंस की अनुपलब्धता से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि एंबुलेंस मेंटेनेंस केवल कागजों तक सीमित है। नई 108 एंबुलेंस की मांग के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो पाया है, जिससे प्रशासन की संवेदनहीनता उजागर होती है।

Top