विकसित भारत की राह पर , स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बजट 2026 को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | आज शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा संवाद–बजट 2026’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित रहा, जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर पूजा प्रजापत को दिल्ली में आयोजित RDC परेड में सहभागिता करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के अन्य एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि बजट 2026 में युवाओं, शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों में युवा शक्ति केंद्र में है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन राणावत, धारा सिंह, नीलेश पाटीदार सहित अन्य कई अथिति उपस्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रभावती भावसार ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. संजय जोशी, प्रो अशोक लाखेरा, प्रो भुवनेश अंबवानी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सी.पी. पंवार ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रो. आर.सी. जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने बजट 2026 से जुड़ी अपेक्षाओं और सुझावों पर भी अपने विचार साझा किए।

Top