ओवरलोड पंचोली बस पर ट्रैफिक पुलिस नीमच की कार्रवाई, ₹5 हजार का शमन शुल्क वसूला | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़  | नीमच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर के नेतृत्व में शहर में ओवरलोड व दस्तावेजों में कमी वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार, 8 फरवरी को पंचोली बस सर्विस पर कार्रवाई की गई। यह बस नीमच से मंदसौर-रतलाम होते हुए भाबरा की ओर जा रही थी, जो बस की छत पर अत्यधिक सामान लादकर ओवरलोड अवस्था में चल रही थी। ट्रैफिक पुलिस नीमच ने बस को रोककर जब दस्तावेजों की जांच की, तो ओवरलोडिंग सहित कई कमियां पाई गईं। मामले में यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर द्वारा बस चालक से ₹5,000 का शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी ओवरलोडिंग, बीमा, फिटनेस और अन्य दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर सख्त चालानी कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात पुलिस नीमच ने समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और नियमों का पालन करते हुए ही वाहन संचालन करें।

Top