माँ भादवामाता की नगरी में 'कर्तव्य बोध दिवस' गरिमा के साथ संपन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा मालवा की वैष्णो देवी मां भादवा की नगरी में 'कर्तव्य बोध दिवस' का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सरस्वती वंदना  मुकेश कनेरिया द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आत्म-चिंतन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को समझने का माध्यम प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री  हिम्मत सिंह जैन ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रकाश स्तंभ है और राष्ट्र सर्वोपरि होता है। उन्होंने शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और लोकहित का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों की सुरक्षा और भारतीय जीवन मूल्यों पर जोर दिया। विशेष अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष  विनोद कुमार पुनी ने संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा और पारदर्शिता आवश्यक बताई और शिक्षकों को विद्यालय को 'सेवा स्थल' बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी  सुजानमल मांगरिया, जिला संरक्षक  बद्रीलाल पुरोहित, जिला संगठन मंत्री  मन्नालाल बोहरा समेत अन्य पदाधिकारी और ब्लॉक व तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने किया और आभार ब्लॉक अध्यक्ष  राकेश पुरोहित ने व्यक्त किया।

Top