नीमच में 410 आंगनवाड़ी और शाला परिसरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी शेष 410 आंगनवाड़ी परिसरों और शाला परिसरों में गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत नल कनेक्शन उपलब्ध करवाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक  जितेंद्र बिजोरिया, जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव, लोक स्वायंत्र यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तावित नए सड़कों के निर्माण से पहले यदि सड़क शोल्डर्स पर पहले से पाईप बिछाई गई हैं, तो उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कराया जाए ताकि सड़क निर्माण और जल पाइपलाइन दोनों सुरक्षित रहें। चंद्रा ने जल निगम को निर्देश दिए कि सभी घरों के बाहर नीले पाईप सही तरीके से लगाएं और नल कनेक्शन के साथ प्वाइंट एवं टोटी स्थापित कर जल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। गांधी सागर योजना का 93 प्रतिशत कार्य भौतिक रूप से पूर्ण हो चुका है। बैठक में जिले के अन्य नगर परिषदों और 127 गांवों की एकल जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा भी की गई, और बंद आठ योजनाओं को दुरुस्त कर शीघ्र जलापूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

Top