नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में पदस्थ पुलिसकर्मी होशियार सिंह अहीर की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और वे छुट्टियों पर थे। छुट्टियां बढ़वाने के लिए वे पुलिस लाइन पहुंचे थे, इसी दौरान घटना सामने आई। सूचना मिलते ही परिजनों को अवगत कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंचे l जिला चिकित्सालयपहुंचाया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें नीमच के ज्ञानोदय अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।