नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) से युवा उद्यमी पूरबसिह की तकदीर बदल गई है। योजना के तहत पूरबसिह ने नीमच की कृषि उपज मण्डी चंगेरा के पास लहसुन प्रसंस्करण ईकाई स्थापित की, जिसमें लहसुन की कली निकालकर ग्रेडिंग और आकर्षक पैकिंग कर अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में विक्रय किया जा रहा है। इस उद्योग की स्थापना के लिए पूरबसिह को भारतीय स्टेट बैंक, नीमच से 30 लाख रुपये का ऋण और उद्यानिकी विभाग से 10 लाख रुपये का अनुदान मिला। उद्योग में स्थानीय 7 से 8 महिलाओं को रोजगार भी मिला है। पूरबसिह अपने उद्योग का सफल संचालन कर नियमित रूप से ऋण चुका रहे हैं और किसानों से लहसुन प्राप्त कर उन्हें लाभकारी मूल्य पर बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में अब तक 205 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना से युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।