नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच खुशी पाल सिंह ने इतिहास रचते हुए नीमच की पहली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली खुशी ने जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ जोन की बेस्ट चार टीमों में चयन पाया और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। लीग मैचों में खुशी की टीम ने डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी इंदौर, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल में जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच श्री किशन पाल सिंह और सत्येंद्र पाल सिंह ने खुशी के इस उपलब्धि की सराहना की। ज्ञानोदय ग्रुप और अकादमी के सभी पदाधिकारियों ने खुशी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।