नीमच में 5 अप्रैल को निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़ों का होगा निकाह | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से शेख सैयद मुगल पठान जिला कमेटी द्वारा 5 अप्रैल 2026, रविवार को निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 11 जोड़ों का निःशुल्क निकाह कराया जाएगा। यह आयोजन आम मुस्लिम समाज के पात्र जोड़ों के लिए होगा। सम्मेलन में नवविवाहित बेटियों को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भी भेंट की जाएगी, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और सहूलियत के साथ कर सकें। समिति ने कहा कि यह पहल समाज में बढ़ते विवाह खर्च पर रोक लगाने और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की दिशा में अहम कदम है। बैठक में समिति के संरक्षक फिरोज पठान, जिलाध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान, उपाध्यक्ष आज़म खान, सचिव इकबाल पठान, हनीफ पठान, डॉ. महमूद खान, मौलाना नियाज़ निज़ामी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Top