वार्ड 15, 16 और 17 के मुख्य मार्ग का निर्माण अटका, आक्रोशित रहवासियों ने किया रोड जाम | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच वार्ड क्रमांक 15, 16 और 17 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भूमि पूजन हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर रहवासियों ने सड़क पर उतरकर रोड जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 18 फरवरी से मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार रमजान प्रारंभ होने जा रहा है और मस्जिद जाने का प्रमुख मार्ग यही सड़क है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इसी मार्ग से जुड़ा बड़ा नाला वर्षों से न तो साफ किया गया और न ही ढका गया है। नाले से सटी एक दीवार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रहवासियों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर समस्या के समाधान की मांग की है।

Top