नीमच में श्रीमद भागवत कथा के बीच गोवर्धन पर्वत उत्सव धूमधाम से मनाया गया | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मेरा रोड स्थित श्री राजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विहिप राधे राधे महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में गोवर्धन पर्वत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा पांडाल में जैसे ही गोवर्धन पर्वत प्रसंग आया, पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज की जयकारों से गूंज उठा। कथा में पं. पंकज कृष्ण महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीला, राधा-कृष्ण के प्रेम और गोवर्धन पर्वत के प्रसंग का वर्णन करते हुए धर्म, पुण्य और निस्वार्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और कल्याण प्राप्त होता है यात्रियों और भक्तों ने बाल गोवर्धन स्वरूप श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भजन-कीर्तन तथा गोवर्धन भजनों में अपनी भक्ति भावनाओं का प्रदर्शन किया। महिलाएं उत्साहपूर्वक नृत्य करती रहीं। कार्यक्रम में व्यास पीठ पूजन, आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

Top