बघाना में 14.69 करोड़ की सीवरेज योजना का 15 फरवरी को भूमि पूजन, क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छता की सौगात | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत बघाना क्षेत्र को सीवरेज सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। 15 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे अहीर व्यायामशाला अखाड़ा नंबर 1 पर 14 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक  दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष  स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी। साथ ही भाजपा पदाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। वार्ड 36 से 40 के पार्षदों ने बताया कि इस योजना से बघाना क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Top