हरवार में महाशिवरात्रि पर 11वां विशाल महाभंडारा, जलेश्वर महादेव का दरबार सजने को तैयार | @NeemuchToday - भगत मांगरिया की रिपोर्ट

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्राकृतिक सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित प्राचीन जलेश्वर महादेव मंदिर पर 15 फरवरी, 2026 को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 11वां विशाल महाभंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-संध्या, महाप्रसादी और भंडारे का भव्य आयोजन रखा गया है। मंदिर समिति ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर श्रद्धालुओं के आगमन तक निरंतर चलते रहेंगे। इस दिन आशुतोष भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार-पूजन और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

दिनभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। जलेश्वर महादेव सेवा समिति और क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर भगवान शिव के दर्शन कर धर्मलाभ लेने की अपील की है। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिसर की साफ-सफाई, सजावट और दर्शन के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हरवार क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल पहले से ही देखा जा रहा है।

Top