कांग्रेस सेवादल महिला संगठन में पुनर्नियुक्ति, बेबी मेहरा फिर बनीं नीमच जिला अध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कांग्रेस सेवादल महिला संगठन में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया ने सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति एवं सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव की अनुशंसा पर बेबी मेहरा को पुनः नीमच जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बेबी मेहरा, जो इंदिरा नगर की निवासी हैं, पहले भी इस पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर चुकी हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी सेवादल महिला संगठन की संभाग प्रभारी संजू भाटिया ने दी। उन्होंने विश्वास जताया कि बेबी मेहरा के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Top