नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच की होनहार छात्रा आयशा बाबर ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ आयशा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मंजिल पाई जा सकती है। आयशा बाबर एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से संबंध रखती हैं। वे स्वर्गीय एडवोकेट एच. के. बाबर की पोती, एडवोकेट मज़हर हुसैन बाबर की भतीजी और एडवोकेट खतिबुल हसन बाबर की पुत्री हैं। उन्होंने क्रिएटिव माइंड स्कूल, नीमच से अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और शहरवासियों ने आयशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आयशा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो उन्हें कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करेगी।
