कलेक्टर चंद्रा का जावद दौरा, आंगनवाड़ी केंद्र, अंकुर उपवन और अमृत सरोवर का किया निरीक्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों के टीकाकरण, गर्म भोजन वितरण, शाला पूर्व गतिविधियों और उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बच्चे डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते नजर आए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण और गार्डन विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद उन्होंने खोर में 3 लाख रुपए की लागत से विकसित हो रहे “अंकुर उपवन” का अवलोकन कर पौधारोपण कार्य की समीक्षा की। इसके पश्चात ग्राम अचलावदा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तालाब के गहरीकरण, पाल की ऊंचाई बढ़ाने और पिचिंग कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम प्रीति संघवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Top