जनगणना प्रशिक्षण को गंभीरता से लें: कलेक्टर चंद्रा, जावद में किया निरीक्षण | @NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने जावद स्थित पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इसकी सटीकता और सफलता में सभी की जिम्मेदारी अहम है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15 से 17 अप्रैल एवं 23 से 25 अप्रैल 2026 तक सभी तहसील और नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि एक मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान एसडीएम प्रीति संघवी, जिला प्रभारी संदीप घोरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Top