सब्जी बेचने वाले पिता की बेटी ने किया कमाल, 12वीं में 94.4% लाकर रचा इतिहास | @NeemuchToday - भगत मांगरिया की रिपोर्ट |

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा “पिता सड़क किनारे सब्जी बेचते हैं, लेकिन बेटी ने मेहनत से इतिहास रच दिया”—इस कहावत को सच कर दिखाया है नारायणगढ़ की होनहार छात्रा दिव्या माली ने। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल के कक्षा 12वीं के घोषित परिणाम में दिव्या ने 500 में से 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। दिव्या के पिता बंटू माली फुटपाथ पर ठेला लगाकर सब्जी बेचते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद दिव्या ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ का कक्षा 12वीं का परिणाम 100% रहा, जिसमें 62 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम 95% रहा, जिसमें वीणा पाटीदार ने 92.8% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों ने भी छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Top