नीमच टुडे न्यूज़ | प्रसिद्ध जैन संत चौथमल जी महाराज साब की पावन भूमि नीमच में प्रसिद्ध संत उपाध्यय प्रवर गौतम मुनि जी महाराज और मेवाड़ रत्न सेवाभावी वैभव मुनिजी का पर्दापण हुआ है। इस अवसर गुरुवार सुबह मुनिगण समाजसेवी संतोष चौपड़ा के निवास स्थान पहुंचे। यहां चौपड़ा परिवार द्वारा गुरुवंदना की गई। चौपड़ा निवास पर हुई धर्मसभा में मुनिश्री गुरुवर गौतम मुनि ने कहा जीवन दान आवश्य करना चाहिए। राम जेसा चरित्र हर मनुष्य के जीवन में होना चाहिए। राम जहां सिंहासन पर बैठने जा रहे हो वहीं दूसरे पहले वनवास का आदेश हो जाए तो निंष्कोच चले जाना है यह त्याग है। इस अवसर पर चौपड़ा निवास पर हुई धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजजन और नागरिकजन शामिल हुए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने गुरुवर गौतम मुंनि जी के सान्निध्य में नीमच के टाउन हाल से ऑफिसर्स मैस तक मार्ग का दिवाकर मार्ग बनाने की घोषणा की और कहा जल्द ही परिषद् में प्रस्ताव लाकर मार्ग का नामकरण किया जाएगा। समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने कहा हम धन्य हो गए। चौथमल महाराज साहब की पावन धारा पर उपाध्यय प्रवर गौतम मुनि जी महाराज का आगमन हुआ और हम निवासर पधारकर गुरुदेव ने धन्य कर दिया। हमारे परिवार को यह सौभाग्य मिला।