नीमच में राजस्व विभाग को सख्त निर्देश, 15 जून तक सभी रास्ता विवाद निपटाने के आदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में रास्ता विवाद और अतिक्रमण से जुड़े सभी प्रकरणों का 15 जून 2026 से पहले शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को अपने खेत तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी अवरुद्ध रास्तों को प्राथमिकता से खुलवाया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और नक्शा तरमीम जैसे लंबित मामलों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि जिले में एक माह के भीतर 30 हजार फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाए। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनी जल संरचनाओं को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम और सभी तहसीलदार मौजूद रहे।

Top