नीमच टुडे न्यूज | चार महीने की कड़ी मशक्कत के बाद अब सीपीएस सिस्टम के किसान अफीम से भरा डोडा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का सौंप रहे हैं। नीमच द्वितीय खंड का अफीम तौल होटल आम्रपाली परिसर मे शुरू हुआ। जीरन और जावद के क्षेत्र के किसान अफीम से भरा डोडा ला है और विभाग का सौंप रहे हैं। विभाग इन डोडो में से 100 ग्राम सैंपल निकाल कर बायलर मशीन में कपोज कर जमा कर रहे हैं। द्वितीय खंड के जिला अफीम अधिकारी रविंद्र डोंगरे कहते हैं कि किसानो से अब डोडा लिया जा रहा है जिसे नियम अनुसार जमा कर रहे हैं। अब ले रहे हैं डोडा अफीम के बाद नियम अनुसार डोडा लिया जा रहा है। द्वितीय खंड के किसानों का डोडा के लिए कैंप लगाया गया है। जीरन और जावद के किसानों नियम अनुसार डोडा ले रहे हैं। किसानों को पर्याप्त सुविधा दी गई है।