नीमच में अवैध खनन पर सख्ती, तीन मामलों में 4.58 लाख का जुर्माना | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरणों में कुल 4 लाख 58 हजार 750 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत जावद के रूपारेल निवासी मदनलाल पर अवैध परिवहन के मामले में 2.11 लाख रुपये की शास्ति लगाई गई है। वहीं अचलावदा निवासी मनोहरलाल पर 90 हजार और बावल निवासी फुलचंद पर 1.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय में राशि जमा होने पर जब्त वाहनों को नियमानुसार छोड़ा जाएगा। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। इधर, जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाएगी।

Top