नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में कथित “लव जिहाद” जैसी घटनाओं के विरोध में बजरंग दल द्वारा भारत माता चौराहा पर प्रदर्शन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में विभाग, जिला और विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनु पाल सिंह झाला, गौतम बैरागी और बृजेश वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आ रही घटनाओं पर चिंता जताई। महाराष्ट्र के अमरावती की एक घटना और मनासा क्षेत्र के पड़दा गांव की एक घटना का उल्लेख करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।