प्रशासन का अनोखा अंदाज: कलेक्टर खुद बस में बैठे, जिला अधिकारियों के साथ पहुंचे कोज्या चौपाल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों के दल को ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए रवाना किया। खास बात यह रही कि कलेक्टर स्वयं भी अधिकारियों के साथ यात्री बस में सवार होकर कोज्या के लिए निकले।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन सहित अन्य अधिकारी भी बस में मौजूद रहे। सभी अधिकारी एक साथ बस में बैठकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे समझने के उद्देश्य से रवाना हुए।इस पहल से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

Top