जैन आदिनाथ जिनालय में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अशोक अरोरा ने आचार्य श्री से लिया आशीर्वाद | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच (केबीसी न्यूज़)। नगर के ग्वालटोली पुलिया क्षेत्र के समीप नवनिर्मित श्री जैन आदिनाथ जिनालय में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जैन गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज साहब का पावन सानिध्य रहा। आराधना भवन में विराजमान आचार्य श्री के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर समाजसेवी Ashok Arora एवं गोपाल गर्ग ने पहुंचकर आचार्य श्री के चरणों में वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी ली तथा क्षेत्र में वास्तु शास्त्र के अनुसार मार्बल मंदिर निर्माण की आगामी कार्य योजनाओं पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। आचार्य श्री ने धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान एडवोकेट मनीष जोशी, नवीन राठौर, मंगल राठौर एवं नागेश्वर पान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला तथा पूरा परिसर धार्मिक जयकारों से गूंज उठा।

Top