विकास नगर के विकासेश्वर मंदिर परिसर में 8 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | विकास नगर 14/2 स्थित विकासेश्वर मंदिर परिसर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित 8 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन 26 अप्रैल 2026 को हुआ। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग शिक्षक एवं जिला प्रभारी पुखराज साहू ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने मोटापा, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, घुटनों व कमर दर्द, हाई बीपी, अनिद्रा, हृदय रोग, माइग्रेन और थायराइड जैसी समस्याओं के समाधान हेतु पवन मुक्तासन, सेतुबंधासन, सर्वांगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार जैसे योग सिखाए। शिविर में 7 वर्षीय सुनिधि साहू द्वारा किए गए कठिन आसन और जलनेति क्रिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। करीब 80 लोगों ने इसमें भाग लेकर योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का सफल संचालन मंजू छाबड़ा, राजेश जायसवाल और अजय ओझा के संयोजन में हुआ, जिसमें कई महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Top