लाड़ली लक्ष्मी योजना में नीमच ने बनाया रिकॉर्ड, 101% लक्ष्य हासिल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 101 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। जिले को मिले 2913 नवीन पंजीयन के लक्ष्य के विरुद्ध 2948 बालिकाओं को चिन्हित कर योजना का लाभ प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि जिले में 4048 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। योजना के तहत कक्षा 6वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में छात्रवृत्ति दी जाती है, वहीं 21 वर्ष पूर्ण होने पर एकमुश्त एक लाख रुपये का प्रावधान है। विकासखंडवार आंकड़ों में नीमच ग्रामीण में 734, मनासा में 711, जावद में 555, रतनगढ़ में 333, रामपुरा में 314 और नीमच शहरी में 301 बालिकाएं शामिल हैं।  कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र बालिकाओं को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

Top