नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर के श्री चौकन्ना बालाजी मंदिर के समीप स्थित श्री खाटु श्याम मंदिर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में बाबा खाटु श्याम का आकर्षक फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। मंदिर के महंत एवं समिति अध्यक्ष योगीराज रंजन स्वामी ने बताया कि मोहिनी एकादशी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और धर्म लाभ प्राप्त किया।