नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठनों पर गौ-रक्षा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय से और मध्यप्रदेश में दो दशक से सत्ता में होने के बावजूद जमीनी हालात नहीं बदले हैं। आज भी आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और कई गौशालाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। ने कहा कि बीजेपी को दिखावे के बजाय सख्त कानून बनाकर पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि वास्तविक गौ-रक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का उदाहरण देते हुए बताया कि 15 महीने के कार्यकाल में ‘प्रोजेक्ट गौशाला’ के तहत सैकड़ों गौशालाओं का निर्माण शुरू किया गया था और चारे के लिए अनुदान भी तय किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार खुद बीजेपी की है, तो विरोध प्रदर्शन किसके खिलाफ किए जा रहे हैं।