नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने शफीक खान को मनासा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अलीम शेख, प्रदेश प्रभारी आबीद कागजी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी की सहमति से की गई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में आरिफ हुसैन, महामंत्री पद पर मुनिर लोहार, आरिफ हुसैन मंसूरी और शहजाद मंसूरी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आंत्री सचिव के रूप में अब्दुल वहीद शाह, आबीद हुसैन लोहार और साहिल खान नियुक्त हुए हैं। संगठन मंत्री इफ्तीकार हुसैन, सलमान पठान, इरफान खान एवं तालीब हुसैन मंसूरी बनाए गए हैं। कर्रार अहमद को कोषाध्यक्ष तथा शाहरुख खान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।