समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पुख्ता व्यवस्था, कलेक्टर ने दिए सुचारू संचालन के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर केंद्रों पर शीतल पेयजल, छाया हेतु टेंट, बैठने के लिए कुर्सियां एवं प्रवेश द्वार पर बड़े टेंट की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपार्जन केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, हम्मालों की उपलब्धता और उपज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ और समयबद्ध रूप से संपन्न हो। राजस्व, जिला आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल और छाया की व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को उपज विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी और आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Top