नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका नीमच के वाहन बेड़े में गुरुवार को 8 नए वाहन सम्मिलित हुए जिनका लोकार्पण शाम 5:30 बजे बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका में विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, नगर मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, वाहन शाखा सभापति कुसुम अशोक जोशी, पार्षद आलोक सोनी, रूपेंद्र लॉक्स, योगेश कवीश्वर की उपस्थिति मैं हरी झंडी दिखा कर किया। वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उपस्थित अतिथिगणो ने नगर पालिका के वाहन बेड़े में शामिल होने वाले पांच इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रहण वाहन तथा तीन ट्रैक्टर की पंडित जी की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री अपर्णागिरी, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक,टेकचंद बुनकर, वाहन शाखा के दीपक शर्मा, अनुराग व्यास, सुनील जोशी, प्रमोद चौहान( लाला ) सहित बड़ी संख्या में वाहन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष चोपड़ा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए 5 इलेक्ट्रॉनिक्स कचरा संग्रहण वाहन व तीन ट्रैक्टर सहित कुल आठ नए वाहन क्रय किए गए है, कुछ दिन पूर्व भी नई फायर ब्रिगेड व अनेक वाहन क्रय किए गए थे,इन नए वाहनों के आने से शहर की सफाई व्यवस्था मे और सुधार होगा तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को अच्छा स्थान प्राप्त हो सकेगा।