शिवना शुद्धिकरण अभियान में 102वें दिन भी श्रमदान जारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर शिवना शुद्धिकरण अभियान के 102वें दिन रविवार को नदी किनारे भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रमदानी एकत्रित हुए और लगभग 2 घंटे तक श्रमदान कर नदी से 4 ट्राली कचरा निकाला गया। अभियान में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा सहित समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। नदी से प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य कचरे के साथ गाजर घास भी हटाई गई, जिससे नदी का स्वरूप और स्वच्छ दिखाई देने लगा। विधायक विपिन जैन ने कहा कि जनसंकल्प और सामूहिक प्रयास से शिवना नदी के स्वरूप में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से अभियान में शामिल होने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

Top