3 मई को नीमच में NEET परीक्षा, तैयारियां पूरी; कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 3 मई को जिले के दो केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शासकीय पीजी कॉलेज एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्रों पर महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक तरीके से की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी, पर्याप्त प्रकाश, पंखे-कूलर, पेयजल व जनरेटर की सुविधा सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन, लाइव सीसीटीवी निगरानी और एचएचएमडी से जांच के साथ थ्री-लेयर सुरक्षा लागू रहेगी। प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए अलग सीटिंग व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान एडीएम बी.एस. कलेश, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Top