भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, दो जल मंदिरों का शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने हेतु भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा द्वारा शहर में दो जल मंदिरों का शुभारंभ किया गया। पहला जल मंदिर बाटा शोरूम और दूसरा एच.एम. कोठारी ट्रेवल्स, प्राइवेट बस स्टैंड पर प्रारंभ हुआ। इनका शुभारंभ लाभार्थी परिवारों द्वारा किया गया। बाटा शोरूम स्थित जल मंदिर का उद्घाटन मनीष कुमार–आशीष कुमार गर्ग परिवार ने, जबकि बस स्टैंड स्थित जल मंदिर का शुभारंभ दिनेश बैरागी परिवार ने किया। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है। अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू सहित अन्य सदस्यों ने इसे समाजसेवा की प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

Top