कमलाशंकर विश्वकर्मा को ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच/उज्जैन समाजसेवा और कृषि नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कमलाशंकर विश्वकर्मा को प्रतिष्ठित ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 3 मई को उज्जैन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पहल आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा अपने 45 वर्ष पूर्ण होने एवं आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में की जा रही है। संस्था के अनुसार, यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो बिना प्रचार के समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। कार्यक्रम माधव क्लब, उज्जैन में शाम 4:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें देशभर के गणमान्य नागरिक व समाजसेवी शामिल होंगे। स्टेट हेड तेज वीर सिंह ने कहा कि ऐसे समर्पित व्यक्तियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विशिष्ट अतिथियों के संबोधन भी होंगे।

Top