नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच (केबीसी न्यूज़) मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2026-27 में नीमच जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 25-26 अप्रैल को धार जिले के जैतपुरा में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। नीमच की टीम ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किए। टीम मैनेजर मीरा थापा ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अनग्धा ने 2 स्वर्ण, दिव्यांश सहरा व जैक्स सिंह ने स्वर्ण व रजत, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीतकर योगदान दिया। कोच संस्कार शर्मा व परिधि परदेशी के मार्गदर्शन में टीम ने सफलता हासिल की। आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोरा द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।