नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष तरुण बाहेती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, राजीव देवड़ा और हिमांशु जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन की आगामी कार्ययोजना और आंदोलनों की रणनीति तय की गई। बैठक में भाजपा सरकार की किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और ब्लॉक स्तर पर कार्यों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के सुझाव दिए। बैठक के बाद विधानसभा प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग चर्चा कर बूथ प्रबंधन और स्थानीय मुद्दों पर रणनीति बनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।