1 मई से जनगणना का दूसरा चरण शुरू, समयबद्ध लक्ष्य तय | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशानुसार 1 मई से प्रगणक सही एच.एल.ओ. एप के माध्यम से मकानों की एंट्री प्रारंभ करेंगे। पर्यवेक्षकों को 5 मई तक डाटा सिंक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 5 मई तक 10 प्रतिशत और 10 मई तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 5.80 लाख से अधिक सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि जनगणना अवधि में प्रगणक व सुपरवाइजरों का अवकाश संबंधित चार्ज अधिकारी ही स्वीकृत करेंगे। बैठक में एडीएम बी.एस. कलेश, जिला जनगणना अधिकारी पराग जैन सहित सभी एसडीएम और अधिकारी उपस्थित रहे।

Top