राकेश अहीर बने बदनावर विधानसभा प्रभारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। नीमच जिले के युवा कांग्रेस नेता राकेश अहीर को धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राकेश अहीर, जो ग्वालटोली निवासी हैं, संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में नीमच पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

Top