नीमच में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बेटियों का हुआ सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ के अवसर पर जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा लाड़ली बेटियों और उनके अभिभावकों का स्वागत व सम्मान किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बेटियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नव पंजीकृत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से बचने के लिए जागरूक किया। बेटियों ने गीत, संगीत और कविताओं के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल आनंदमय हो गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी, वहीं अंत में आभार व्यक्त किया गया।

Top