ग्लोबल फैटी लीवर दिवस पर लोगों को दी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्लोबल फैटी लीवर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नीमच में गुरुवार को निःशुल्क फैटी लीवर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 मरीजों की फैटी लीवर स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप किया गया। इस दौरान मरीजों को फैटी लीवर रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने शिविर में उपस्थित लोगों को फैटी लीवर की समय पर पहचान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर दैनिक दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में फैटी लीवर से संबंधित आवश्यक जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। डॉ. यादव ने कहा कि फैटी लीवर एक "साइलेंट डिजीज" है, जिसके शुरुआती चरण में सामान्यतः कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। यदि समय पर इसकी जांच और उपचार नहीं कराया जाए तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। जिला चिकित्सालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्लोबल फैटी लीवर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नीमच में गुरुवार को निःशुल्क फैटी लीवर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 मरीजों की फैटी लीवर स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप किया गया। इस दौरान मरीजों को फैटी लीवर रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने शिविर में उपस्थित लोगों को फैटी लीवर की समय पर पहचान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर दैनिक दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में फैटी लीवर से संबंधित आवश्यक जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। डॉ. यादव ने कहा कि फैटी लीवर एक "साइलेंट डिजीज" है, जिसके शुरुआती चरण में सामान्यतः कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। यदि समय पर इसकी जांच और उपचार नहीं कराया जाए तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। जिला चिकित्सालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Top