समान नागरिक संहिता पर जनता के सुझावों से बनेगी नीति, 22 जून तक दे सकते हैं राय | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि सभी जिलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, बार काउंसिल, स्व-सहायता समूहों और ग्राम सभाओं के माध्यम से चर्चा आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से भी अपने सुझाव देने का आग्रह किया। यूसीसी के संबंध में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए ucc.mp.gov.in वेबसाइट पर सरल प्रक्रिया उपलब्ध है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नीमच एनआईसी कक्ष से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित अन्य अधिकारी जुड़े।

Top