बेटी की गुहार पर पसीजा एसपी का दिल, पुलिस अभिरक्षा में बंद आरोपी को दिलाई अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर पुलिस ने कानून के साथ इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक संवेदनशील निर्णय लिया है। अफजलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में बंद एक आरोपी के ससुर का निधन हो गया। परिवार में कोई बेटा नहीं होने के कारण मृतक की बेटी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना से अनुरोध किया कि उसके पिता का अंतिम संस्कार उसके पति के हाथों ही संपन्न हो सके। बेटी की पीड़ा को समझते हुए एसपी ने नियमों के दायरे में रहते हुए आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी। आदेश मिलते ही थाना प्रभारी हरीश अपनी टीम के साथ आरोपी को लेकर गांव पहुंचे और पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। धार्मिक रीति-रिवाज पूरे होने के बाद आरोपी को पुनः अभिरक्षा में ले लिया गया। पुलिस के इस मानवीय कदम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

Top