नीमच टुडे न्यूज़ | केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा होटल मंगलम में अफीम सलाहकार समिति की बैठक रखी गई। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू मोड़ी, किसान नेता राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में नारकोटिक्स ब्यूरो के उपायुक्त निखिल गांधी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक में जहां सांसद-विधायकों ने अपनी बात रखी वहीं किसानों ने जमकर सुनाई। किसानों ने कहा जब आप अफीम मार्फिन के आधार लेते हो तो गाढ़ता के आधार पर पैसा क्यों देते हैं। मार्फिन के आधार पर ही किसानों की अफीम का मूल्य तय होना चाहिए, इससे किसानों को अधिक पैसा मिलेगा। बैठक में किसानों ने कई सुझाव रखे। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा पॉलिसी बनाने के लिए पहले सुझाव लिए गए हैं, जो अफीम नीति में कारगार साबित होंगे। बैठक में किसानों ने भी कई सुझाव रखे। जो सुझाव रखे गए वे अब अफीम पॉलिसी में शामिल किए जाएंगे। किसानों ने मुख्यत अफीम का मूल्य बढ़ाने, अफीम का रकबा दो हिसस करने, नामातंरण में पहले पत्नी को प्राथमिकता देने और सीपीएस और चीरा वाले लाइसेंस के लिए एक रकबा देने की मांग रखी।