अरबाज खान बने मिस्टर इंडिया फेडरेशन कप 2026 के ओवरऑल चैंपियन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | लुधियाना (पंजाब) में 12 एवं 13 जून को आयोजित मिस्टर इंडिया फेडरेशन कप 2026 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में नीमच के अरबाज खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। अरबाज ने 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर फाइनल में जगह बनाई और इसके बाद मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया। वहीं मध्य प्रदेश के देवास निवासी शुभम ठाकुर ने 90 से 95 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 12 सदस्यीय टीम ने राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, अतीन तिवारी और रोहित जेठवा के नेतृत्व में भाग लिया। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी फेडरेशन कप में मिस्टर इंडिया बना है। इस उपलब्धि पर नीमच जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के पदाधिकारियों ने अरबाज खान को बधाई दी। अरबाज अब अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जल्द ही भूटान रवाना होंगे।

Top