नीमच टुडे न्यूज़ | जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तत्कालीन जिला पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कमलेश कुमार भार्गव, IAS ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023-24 में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट नवाचार और अभिनव कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए “बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन” में उनका नाम दर्ज किया गया है,यह गौरव केवल मुरैना और दतिया जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और भारत के लिए गर्व का विषय है।
कमलेश कुमार भार्गव की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और समाज सुधार के प्रति समर्पण ने यह असंभव प्रतीत होने वाली उपलब्धि संभव बनाई है।इस सफलता ने न केवल प्रशासनिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि समाज को नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरणा देने वाला मार्ग भी दिखाया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कमलेश कुमार भार्गव, IAS को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।