नीमच टुडे करेगा गरबा मंडलों का सम्मान, विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड | @NeemuchToday

गरबा मंडलों को सम्मानित करेगा नीमच टुडे
नीमच टुडे डांडिया उत्सव का आगाज- विभिन्न केटेगिरी में दिए जाएंगे  अवार्ड
मां अंबे की आराधना के पर्व नवरात्रि श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति अनुरूप पूरे नीमच शहर में गरबा उत्सव महोत्सव के रूप में मन रहा  है। नीमच टुडे द्वारा इस वर्ष अभिनव पहल की जा रही है। मां अंम्बे की आराधना में रमने वाले नीमच शहर के गरबा मंडलों को नीमच टुडे सम्मानित करेगा। इसके लिए विभिन्न केटेगिरी में अवार्ड दिए जाएंगे और साथ ही सभी गरबा आयोजक मंडल का सम्मानित किया जाएगा। 


ये दिए जाएंगे पुरस्कार 
माताजी की सबसे सुंदर श्रृगारित प्रतिमा
बेस्ट डांडिया ग्रुप
बेस्ट गरबा पंडाल
बेस्ट लाइट डेकोरेशन   
बेस्ट भारतीय संस्कृति परिधान


गरबा मंडल अपने मंडल का पंजीयन इन नंबरों पर कराए-
7999279600, 9244387578, 6260026128
संपर्क- 
कार्यालय, नीमच टुडे आफिस, श्याम गैस एजेंसी के पास वीर पार्क रोड नमच

Top